फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंटर कॉलेजों में दी जाएगी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में कॅरिअर की जानकारी

Tue, 13 Feb 2024 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के सभी कॉलेजों में नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में कॅरिअर की जानकारी सभी इंटर कॉलेजों में दी जाएगी। इसके लिए 29 फरवरी तक फीडबैक फार्म भरना होगा।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी इंटरमीडिएट कॉलेजों के विज्ञान वर्ग के छात्रों को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस क्षेत्र में कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन करने के बाद फीडबैक फार्म भरा जाएगा। इसे उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी को भेजना होगा। सभी कॉलेजों को यह कार्य 29 फरवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा छात्रों की संख्या हो, इसके लिए इंटरमीडिएट कॉलेजों में कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र के आयोजन का आदेश दिया गया है।

उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी के सचिव डाॅ. आलोक कुमार ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण केंद्र संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने आसपास स्थिति इंटरमीडिएट कॉलेजों में टीम भेजकर कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन कराएं। इसका वीडियो भी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें