फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar Mahotsav: कल से शुरू होगा अंबेडकरनगर महोत्सव, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकार मचाएंगे धमाल

Fri, 21 Feb 2025 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

22 फरवरी से अंबेडकरनगर महोत्सव का धमाकेदार आगाज होगा। आयोजन में बालीवुड से लेकर भोजपुरी कलाकार एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन
खेसारी लाल, अक्षरा सिंह व अल्ताफ राजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 22 फरवरी को अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 का जोरदार आगाज होगा। मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि इस बार महोत्सव पूरी तरह से आम आदमी को समर्पित रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार के पास नहीं जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए। इसके लिए सभी एसडीएम और सीओ अपने अधीनस्थों के साथ मोर्चा संभालेंगे। जिले और राज्य स्तर पर सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे।

पशुप्रेमियों से लेकर महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष कार्यक्रम डॉग शो व हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद से लेकर समूह की महिलाओं के उत्पादों के स्टॉल, बच्चों के लिए झूलों के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


22 फरवरी को बॉलीवुड गायक शबाब साबरी, भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 23 फरवरी को गायिका ममता शर्मा के गीतों के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के तमाम मशहूर कवि मौजूद रहेंगे। 24 फरवरी को सूफी गायक अल्ताफ रजा और भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के गीत लोगों को झुमाएंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें