फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हुआ कोरोना, जिला अस्पताल सील

Fri, 05 Jun 2020 06:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गौतम कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। सीएमएस के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। आनन फानन शुक्रवार को जिला अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों का इलाज अब राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम को लक्षणों के आधार पर लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गये। इसके बाद जिला अस्पताल को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें