फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पशु तस्कर गिरफ्तार, दो फरार, पुलिस ने तीन वध प्रतिबंधित मवेशियों को बचाया

Fri, 05 Jun 2020 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुलिस को मिले वध प्रतिबंधित मवेशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज के डोमापारा गांव के पास गुरुवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से तीन वध प्रतिबंधित मवेशियों को जिंदा बचा लिया। पुलिस ने मौके से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
गोसाईगंज थाने की पुलिस गुरुवार की रात क्षेत्र के डोमापारा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक कार को रोका तो उस पर सवार दो लोग कूदकर फरार हो गए जबकि एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर भूसे की तरह ठूंस कर भरे गए तीन वध प्रतिबंधित मवेशी बरामद हुए। एसओ गोसाईगंज हरीराम यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके से पशु तस्कर दिलशाद निवासी फरीदीपुर थाना गोसाईगंज को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें