फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: युवाओं के लिए डिग्री जितनी जरुरी स्किल भी, स्कूली एजुकेशन में हो स्किल डेवपलमेंट

Mon, 26 Feb 2024 12:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

अमर उजाला संवाद में बात करते हुए स्किल डेवलमेंट विभाग के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि युवाओं को यह बात समझनी चाहिए कि डिग्री जितना महत्व ही स्किल डेवलपमेंट का हो।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद के चौथे सेशन में स्किल डेवलमेंट विभाग के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने हिस्सा लिया। 'युवाओं के विकास की बात' नाम के सेशन में उन्होंने स्कूली और कॉलेज एजुकेशन में स्किल के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिग्री का कॉस्पेंट बदलने की जरूरत है। पढ़े लिखे होने का मतलब सिर्फ डिग्री पाना नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन


अतुल तिवारी ने कहा कि स्किल को एजुकेशन के साथ जोड़ना जरुरी है। बीते सालों में हुआ ये कि डिग्री को ज्यादा महत्व मिला, स्किल को कम। लोग डिग्री के पीछे दौड़ते रहे। यह सोच बदलनी चाहिए। डिग्री की जरुरत है लेकिन डिग्री के साथ स्किलफुल होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूल का सिलेबस ऐसा तैयार हो जहां बच्चा स्कूल के दौरान ही स्किल से भर जाए। उसके अंदर अपनी रुचि की स्किल डेवलप हो और उसे स्कूल में निखारा जा सके। 

आईटीआई को सुधारने का काम
अतुल तिवारी ने कहा कि आईटीआई में हमने बड़ा बदलाव किया है। फिटर और मैकेनिकल जैसे ट्रेड के सेलेबस में बदलाव आया है। सिर्फ सेलेबस के स्तर पर नहीं बल्कि प्रैक्टिकल तौर पर बच्चा स्किलफुल हो सके। तेजी से बदल रही तकनीकी का इस्तेमाल भी हमने स्किल देने में इस्तेमाल किया है। इसके लिए एक ऐप भी डेवलप किया जा रहा है। जिसमें अपनी योग्यता डालने पर वह ऐप बताता है कि वह किसी काम के लिए फिट हैं। योग्यता के अनुसार स्किल देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एजुकेशन सेक्टर में यदि बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाए जो उनको स्किलफुल बना सके। जब वह पढ़ाई करके निकले तो वह सिर्फ पढ़े लिखे ना हों बल्कि उसमें काबिल भी हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें