फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: लॉकडाउन के बाद परदेस में आसरा नहीं, गांव भी हुआ पराया

Sat, 28 Mar 2020 02:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
अपने घरों के लिए निकले लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जो सबसे बड़ी समस्या उभरकर सामने आई वो है शहरों से गांवों की ओर लोगों का पलायन। दिहाड़ी मजदूर इतनी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़ेंगे ये किसी ने नहीं सोचा था। कुछ मजदूर कई दिन पैदल चलने के बाद जब अपने गांव पहुंच रहे हैं तो वहां भी उनके लिए मुसीबत खड़ी हो रही है। कई गांवों के लोग नहीं चाहते हैं कि बाहरी लोगों का प्रवेश गांव में हो। भले ही वह गांव का रहने वाला हो और बाहर से आ रहा हो। ऐसे ही कुछ गांवों से अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट-  

विज्ञापन


आगरा: इस गांव में बाहरी व्यक्ति और रिश्तेदार ना आएं...ग्रामीणों ने लगाए बैनर
अब तक शहरवासी भी कोरोना से बचाव में लापरवाही कर रहे हैं तो एक गांव ऐसा भी है जो जागरुकता की मिसाल पेश कर रहा है। यहां ग्रामीणों ने किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर रोक लगा दी है। इसके लिए बाकायदा गांव के बाहर बैनर भी लगाया गया है। ये गांव है विकास खंड सुल्तानगंज का अकबलेपुर। आगे पढ़े...

महराजगंज: रिश्तेदारों को भी फोन कर बताया दिया गया है कि घर पर न आवें
कोरोना का दहशत इस कदर अब हाबी हो चुका है कि लोगों ने गांव के बाहर नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। इतना ही नहीं अब रिश्तेदारों को भी फोन कर बताया दिया गया है कि घर पर न आवें। हालत यह है कि गांव को जाने वाली सड़क सुनी पड़ी है। गांव को जाने वाली सड़क पर लगा नो-एंट्री का बोर्ड लोगों के जागरूकता की कहानी को बयां करने के लिए काफी है। आगे पढ़े...

विज्ञापन

घर जाने के लिए साधन का इंजतार करते लोग - फोटो : PTI
मुरादाबाद : दिल्ली से लौटे युवक को कोरोना संक्रमित मानकर ग्रामीणों ने की पिटाई
दिल्ली और आसपास के शहरों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में वापस अपने-अपने गांव लौट रहे हैं। ऐसे में तमाम तरह की अफवाहें और शक भी गांवों में फैल रहा है। शनिवार को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अपने घर लौटे एक युवक को ग्रामीणों ने कोरोना मरीज के शक में पीट डाला। घटना रजपुरा थानाक्षेत्र के सिंघोली कल्लू की है। आगे पढ़े...

बरेली: मजदूरों को बुलाने पहुंचा किसान, गांव वालों ने रोका तो चला दी गोली, ग्रामीण आगबबूला
कडाउन के बीच लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र से एक अलग तरह का मामला सामने आया है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही लालू टांडा गांव के ग्रामीणों ने गांव में बाहरी लोगों के आने जाने पर रोक लगाने की शुरुआत की थी। इस रोक के बाद भीरा के एक किसान को गांव के कुछ मजदूरों को लेकर जाना था, लेकिन ग्रामीणों ने इससे इनकार कर दिया था। शनिवार सुबह 8 बजे किसान गांव पहुंच गया और कुछ मजदूरों को साथ लेकर जाने लगा। यह देख ग्रामीणों ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो विवाद बढ़ गया। आगे पढ़े...

वाराणसी: ग्रामीणों ने अपने गांवों के बाहर खींची 'लक्ष्मण रेखा', गांव में न करें प्रवेश, वरना...
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। ग्रामीणों ने अपने गांव के बाहर एक 'लक्ष्मण रेखा' खींच दी है। सोनभद्र में कोरोना वायरस संक्रमण से खुद और दूसरों को बचाने के लिए कई गांवों के ग्रामीण सक्रिय हो गए हैं। सदर ब्लॉक के ममुआ गांव में ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर अस्थायी बैरियर लगा दिया है। बैरियर पर लॉकडाउन लिखी तख्ती भी लटका दी गई है। उधर ग्राम पंचायत ढोढरी में भी बैरियर लगा दिया है। आगे पढ़े...
विज्ञापन

पलायन करते मजदूर - फोटो : PTI
संतकबीर नगर: यहां बाहर से कमाकर घर लौटना नहीं है आसान, ऐसे देनी पड़ेगी 'परीक्षा'
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ने के साथ लोगों में खुद ही जागरूकता बढ़ गई। बाहर से कमाकर लौटने वालों को बगैर स्वास्थ्य जांच कराए लोग गांव में प्रवेश करने से मना कर दे रहे है। ऐसा ही मामला पौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा में सामने आया है। ग्रामीणों ने बाहर से आने वाले लोगों को रोकने के लिए रास्ते में बांस- बल्ली का बैरियर तक लगा दिया है। इधर सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ग्राम पंचायतें भी बचाव में आगे आ गई है। सफाई कर्मियों के साथ ग्रामीण भी सफाई कार्य में आगे आ गए है। आगे पढ़े...

गोरखपुर: इस गांव ने कसी कमर, बचने के लिए अपना रहे हैं खास तरीका
कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश लॉकडाउन हो गया है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। वहीं गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां के माल्हनपार में युवाओं ने सड़क बंद कर दिया। उनका कहना है कि इससे बाहरी आदमी गांव में नहीं आ सकेगा। बताया जा रहा है कि गांव वाले कोरोना वायरस को लेकर डरे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने सड़क बंद करने का निर्णय लिया। इससे कोई भी शख्स गांव के अंदर और बाहर नहीं निकल सकेगा। ऐसे में अगर कोई बाहरी व्यक्ति गांव के अंदर आना चाहता है तो उसे गांव में नहीं आने दिया जा रहा है। आगे पढ़े...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें