फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अब छह के बजाए 12 घंटे चलेगी फीवर क्लीनिक, यहां देखे टाइमिंग

Sat, 28 Mar 2020 02:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में लॉकडाउन के बाद भी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ नहीं कम हो रही। शुक्रवार को यहां अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मरीज दिखे। ऐसे में फीवर क्लीनिक का समय चार घंटे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलती है। लॉकडाउन के बाद ओपीडी बंद कर फीवर क्लीनिक शुरू की गई। यह भी छह घंटे  (सुबह आठ से दोपहर दो बजे) तक चलती थी।

हालांकि, मरीज बढ़ने पर अब यह सुबह आठ से रात 08 बजे तक चलेगी। यहां इमरजेंसी में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को भर्ती भी किया गया। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि मरीजों की भीड़ को देखते हुए अब दो कमरों में क्लीनिक चलेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिविल, लोकबंधु, बलरामपुर समे अन्य अस्पतालों में 2000 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इसमें ज्यादातर खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थे।

Trending Videos
विज्ञापन

केजीएमयू में बनाया गया कंट्रोल रूम

केजीएमयू में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सामने कोरोना कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस पूरे कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी डॉ. पवित्र रस्तोगी, डॉ. सर्वेश कुमार और डॉ. सोमेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

यहां से कोरोना से संबंधित सूचनाएं अन्य केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें