फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ:ये फिल्मी नहीं रियल सीन हैं, हजारों लोगों के सामने अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने हवा में किए स्टंट, तस्वीरें

Tue, 27 Feb 2024 08:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Akshay Kumar-Tiger Shroff: अभी तक आपने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को पर्दे पर स्टंट करते हुए देखा होगा। अब उन्हें जनता के सामने लाइव स्टंट करता हुआ देख लीजिए। 
 
विज्ञापन
Akshay Kumar-Tiger Shroff - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अवध की शाम का नजारा सोमवार को अलग था। घंटाघर पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगने लगा था। जैसे-जैसे शाम हुई, हजारों लोग वहां पहुंच गए। हर कोई मंच की ओर टकटकी लगाए खड़ा था। इसी बीच 60 फीट ऊंचे टावर से उनके पसंदीदा एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जिप लाइन के जरिये दर्शकों का अभिवादन करते हुए उनके ऊपर से गुजरे और मंच पर पहुंचे। यह देख प्रशंसकों ने शोर मचाकर दोनों अभिनेताओं का जोरदार स्वागत किया। जिप लाइन से करीब 100 मीटर दूर दोनों मंच तक पहुँचे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Akshay Kumar-Tiger Shroff - फोटो : अमर उजाला
मौका था अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के तहत घंटाघर पर अक्षय कुमार और टाइगर श्राॅफ के स्टंट के आयोजन का। सोमवार सुबह से ही दोनों अभिनेताओं का इंतजार लोग कर रहे थे। भीड़ इतनी कि घंटाघर के बगल वाले पार्क में खड़े होने के लिए भी जगह नहीं थी। हर तरफ प्रशंसक मौजूद थे। मंच पर पहुंचने के बाद दोनों ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर उन पर खूब प्यार लुटाया।

Akshay Kumar-Tiger Shroff - फोटो : अमर उजाला
भीड़ अक्षय-अक्षय और टाइगर-टाइगर का शोर करती रही। दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के गाने पर डांस भी किया। यही नहीं, दर्शकों की मांग पर अक्षय कुमार ने टाइगर श्राॅफ से स्टंट भी करवाया। अक्षय ने पानी की बोतल लेकर उसे सात फिट ऊपर उठाया और टाइगर श्राॅफ से किक मारने को कहा। टाइगर ने तुरंत किक मारकर बोतल को गिरा दिया। इस दृश्य को हर कोई फोन में कैद करता नजर आया।

Akshay Kumar-Tiger Shroff - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार ने कहा कि अब तक उन्होंने लखनऊ में जितनी फिल्में शूट की हैं, सभी हिट हुई हैं। एडवेंचर प्रैंक के सवाल पर कहा कि जरा सी गलती से किसी की भी जान जा सकती है। इसलिए फिल्म में मैंने प्रैंक नहीं किया। अक्षय ने लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। टाइगर श्राॅफ ने फिल्म में काम करने के अनुभव को लेकर कहा कि रियल खिलाड़ी के साथ काम करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन

स्टंट देखने आए हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मंच पर दोनों अभिनेताओं का स्वागत किया। डीएम ने अक्षय कुमार और टाइगर श्राॅफ को लखनऊ में फ़िल्म की शूटिंग के लिए निमंत्रण भी दिया। टाइगर ने कहा कि बहुत अच्छा माहौल है। जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह जरूर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें