राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि मालिक ने सबको इंसान बनाया है और हम लोगों ने उसे हिंदू और मुसलमान में बांट दिया । उन्होंने आजम खां, अखिलेश और मुलायम पर तीखा हमला किया। कहा कि आज के समाजवाद का मतलब है, अब लड़का बड़ा हो गया, सीएम की कुर्सी खाली करो।
अमर सिंह मंगलवार देर रात बाराबंकी के नगरपालिका हाल में गांधी जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित सामाजिक सहभागिता सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आजम खां जैसे असुर जब मारने-पीटने की बात करते हैं तो मैं बकरीद के बकरे की तरह तैयार हो जाता हूं। अमर सिंह ने कहा कि मुलायम का परिवार ही नहीं, रिश्तेदार के रिश्तेदार तक को कुर्सी पर बैठाने के लिए समाजवाद का सहारा लिया जाता है।