फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amanmani Tripathi: अमनमणि की सास की अखिलेश यादव से गुहार, नहीं मिलने दें टिकट

Sun, 10 Mar 2024 11:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी की सास ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुहार लगाई है कि वो अमनमणि को चुनाव लड़ने के लिए टिकट न दे।
विज्ञापन
अमनमणि त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी के कांग्रेस में शामिल होने और चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच उनकी सास सीमा सिंह ने रविवार को अखिलेश यादव से गुहार लगाई कि उनकी बेटी के हत्यारे को टिकट देने का सपा विरोध करे।

विज्ञापन


बता दें कि अमनमणि पर अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्या करने का आरोप है। सारा की मां सीमा सिंह बीते कई सालों से अमनमणि के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सपा मुख्यालय आईं सीमा सिंह ने कहा कि अखिलेश को अमनमणि के टिकट को कटवाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अमनमणि को टिकट देने जा रही है। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनकी अखिलेश से मुलाकात नहीं हो सकी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें