फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से शुरू हुई लव स्टोरी बनी 'अनोखी शादी', जेहन में ताजा हुई इस फिल्म की यादें

Sat, 21 Jul 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
आलोक व श्वेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूं तो आलोक और श्वेता की शादी में भी दूसरी शादियों की तरह ही सारी रस्में निभाईं गईं। मगर इस शादी में कुछ ऐसा था, जिसने इसे बेहद खास बना दिया। इस शादी का हिस्सा बनने वाला हर शख्स खासा उत्साहित नजर आया। आलोक ने दिव्यांग श्वेता की मांग में सिंदूर भरने के बाद उसे मंगलसूत्र पहनाकर अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के अलावा समाज में एक नायाब उदाहरण भी पेश किया है।

विज्ञापन


इस शादी ने हर किसी के जेहन में आमिर खान और मनीषा कोइराला अभिनीत फिल्म ‘मन’ की यादें ताजा कर दीं। जी हां, नब्बे के दशक में ‘मन’ फिल्म ने रुपहले पर्दे पर खूब धूम मचाई थी। आपको याद होगा कि फिल्म के नायक देव और नायिका प्रिया की मुलाकात एक क्रूज पर होने के बाद उनमें प्यार हो जाता है।

तमाम झंझावतों का सामना करते हुए आखिर प्रिया और देव शादी करने निकल पड़ते हैं। इसी बीच प्रिया का एक्सीडेंट होने पर वह अपने दोनों पैर गंवा देती है। इसके बाद प्रिया चाहकर भी देव का सामना करने का साहस नही जुटा पाती। लेकिन देव को जब असलियत पता चलती है तो वह आगे बढ़कर प्रिया का हाथ थाम लेता है। प्रिया और देव की शादी से फिल्म का हैप्पी एडिंग होता है। आलोक और श्वेता की कहानी भी काफी हद तक ‘मन’ फिल्म से मेल खाती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह करीब आए आलोक व श्वेता

दरअसल, सीतापुर के मोहल्ला विजयलक्ष्मी नगर में रहने वाले जगदीश महावर की बेटी श्वेता महावर दोनों पैरों से कमजोर है। लिहाजा, चलने-फिरने में असमर्थ है। इसके बाद भी श्वेता अपनी कमजोरी से हताश नही हुई। उच्च शिक्षा के बाद श्वेता ने ज्योतिष का ज्ञान हासिल किया। अब वह कुंडली बनाने का काम करती है।

एक साल पहले ‘इन्क्लोव एप’ पर श्वेता की दोस्ती दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले कंप्यूटर टीचर आलोक पाठक से हुई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नही चला। बात शादी तक पहुंची तो श्वेता ने अपनी कमजोरी का जिक्र आलोक से किया। आलोक के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नही थे। इसके बाद भी आलोक ने प्यार के वादे को निभाने की ठान ली। घर वालों की मर्जी के बगैर आलोक शनिवार को सीतापुर पहुंचा। यहां गगन होटल में आलोक और श्वेता विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

श्वेता के घर वालों की रजामंदी और मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गई। इस अनूठी और यादगार शादी का गवाह बना हर शख्स उत्साहित नजर आया। शहर में हर ओर इस अनूठी शादी की चर्चा होती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें