फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : शिया अनाथालय की संपति हिन्दू महासभा को बेचने की साजिश कर रही जितेंद्र नारायण त्यागी पूर्व नाम वसीम रिजवी की पत्नी

Sun, 23 Jan 2022 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिया यतीमखाना के स्टडी रूम को कुछ साल पहले शिया वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते वसीम ने अपना आवास बना लिया था, जहां पर वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था।
विज्ञापन
वसीम रिजवी उर्फ जीतेंद्र नारायण त्यागी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष शमील शम्शी ने जितेंद्र नारायण त्यागी पूर्व नाम वसीम रिजवी की दूसरी पत्नी पर शिया यतीमखाने की संपति हिन्दू महासभा के हाथों बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने हिन्दू महासभा और वसीम पर दंगा भड़का कर माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिया यतीमखाना के स्टडी रूम को कुछ साल पहले शिया वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते वसीम ने अपना आवास बना लिया था, जहां पर वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। अध्यक्ष पद से हटने और धर्म परिवर्तन के बाद से आवास खाली है। उन्होंने बताया कि बीती 20 जनवरी को वो आवास का जायजा लेने पहुचे थे। तभी वसीम की साली निदा ने वहां पहुचकर आवास को अपना बता कर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस को बुलाने पर निदा के साथ हिन्दू महासभा के कुछ लोग भी वहाँ पहुचे और वहाँ पर अपना कार्यालय बनाने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि जितेंद्र नारायण त्यागी पहले भी गाजियाबाद में वक्फ की 18 बीघा जमीन नरसिंघा नंद को और नोयडा में सुदर्शन टीवी के हेड सुरेश चह्वाण को बेच चुका है। उन्होंने कहा कि खुद को संत कहलाने वाले अब अनाथ बच्चों को भी नही बख्श रहे हैं। उन्होंने कहा कि वसीम जेल से पत्नी को जान का खतरा बता कर ट्वीट कर रहा है और हिन्दू महासभा की शकुन पांडे और सुरेश चह्वाण दंगा कराने की साजिश कर रहे है। उन्होंने सरकार से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों की सपंति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें