फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी राम मंदिर की सभी मूर्तियां, कुबेर टीले का काम पूरा

Sat, 24 Aug 2024 02:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के राम मंदिर की सभी मूर्तियां अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्य में मजदूरों की कमी है। इसके लिए राजस्थान से मजदूर जाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की सभी मूर्तियां अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी। अक्तूबर में सभी 25 मूर्तियां बनने के बाद अयोध्या पहुंच जाएंगी। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि कुबेर टीला बनकर तैयार है, उसे एक माह के अंदर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा। शिव मंदिर में थोड़ा काम बाकी है। जल्द ही ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि 2025 में मंदिर निर्माण पूरा करना चाहेंगे लेकिन मौसम की बेरुखी और त्योहारों के कारण इस काम में एक-दो माह की देरी हो सकती है। निर्माण की यह तिथि कोई कानूनी तिथि नहीं हैं। हमने एलएंडटी से मिलकर अनुशासन की दृष्टि से यह समय सीमा खुद तय की है।

ये भी पढ़ें - किस पाली में आएगा कौन सा पेपर... अफसरों को भी नहीं पता; बोर्ड ने बनाई यह रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी... कांग्रेस ने बनाया ये प्लान, अब इस रणनीति पर काम कर रही पार्टी


मजूदरों के लिए राजस्थान के ठेकेदारों से बात हो रही है। तीन दिवसीय भवन निर्माण समिति की बैठक के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण में श्रमिकों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिकतर पत्थरों से संबंधित काम करने वाले लेबर राजस्थान में मिलते हैं। इसलिए वहां के लेबर कांट्रैक्टरों से संपर्क किया जा रहा है। राजस्थान से अयोध्या की दूरी अधिक होने के कारण समस्या हो रही है परंतु हम भी प्रयास करेंगे कि वहां से आए श्रमिकों को भी घर जैसा माहौल यहां
 मिले।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें