फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि में इंटर डिपार्टमेंट के सभी पेपर एक ही दिन, पीजी तीसरे सेमेस्टर के कार्यक्रम में किया संशोधन

विज्ञापन
लखनऊ विवि में इंटर डिपार्टमेंट के पेपर एक ही दिन होंगे। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी समस्या को देखते हुए विवि व सहयुक्त कॉलेजों में एमए तीसरे सेमेस्टर में इंटर डिपार्टमेंटल परीक्षा के पेपर एक ही दिन एक ही पाली में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसका संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। वहीं, महाराजा बिजली पासी राजकीय डिग्री कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र भी संशोधित कर एपीसेन बनाया गया है।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि चूंकि एमए तीसरे सेमेस्टर में इंटर डिपार्टमेंटल विषयों के पेपर एक ही होते हैं लेकिन कुछ विषयों में इसे पहली पाली व कुछ में दूसरी पाली में निर्धारित कर दिया गया था।
जो तकनीकी रूप से ठीक नहीं था। इसे देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है। बताया कि कला संकाय के जिन विषयों में इंटर डिपार्टमेंटल की परीक्षाएं 17 फरवरी को आयोजित की जानी है। वह सभी शाम की पाली में दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

सभी केंद्राध्यक्ष लिखित उत्तर पुस्तिकाओं की अलग-अलग विषयों के पैकेज विवि को भेजेंगे। कला संकाय एमए की अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं घोषित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय व स्थान पर होंगी।
उन्होंने बताया कि एमएससी केमेस्ट्री के विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म नहीं भर पाने की दिक्कत बताई थी। जिसे दोपहर में ही ठीक करा दिया गया। अब विद्यार्थी निर्बाध रूप से आवेदन कर पा रहे हैं।
एमएड का परीक्षा कार्यक्रम संशोधित
लखनऊ विवि प्रशासन ने एमएड तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगी। जबकि एमएड तीसरे सेमेस्टर (बैक पेपर, इंप्रूवमेंट, छूटे छात्रों) की परीक्षा 17 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान की परीक्षा 19 से
लखनऊ विवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
लविवि : अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार बनेगी पिच
लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। यहां के विद्यार्थियों को अब क्रिकेट की बेहतर पिच प्रैक्टिस करने के लिए मिलेगी। अभी तक यहां इसकी सुविधा नहीं है। सोमवार को एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार पिच तैयार की जाएगी। ताकि यहां से क्रिकेट के भी अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। साथ ही इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण किया जाएगा। यह सब कवायद विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है।
बीबीएयू : पीएचडी प्रवेश आवेदन आज से
बीबीएयू में पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। विवि प्रशासन द्वारा वेबसाइट पर इसकी विस्तृत जानकारी व परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। इसमें विभागवार सीटों की स्थिति, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क आदि का उल्लेख किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च तक होंगे, जबकि 8 मार्च तक फीस जमा की जा सकेगी। ओपेन कैटेगरी के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 और एससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए 500 रुपये शुल्क है। दूसरी तरफ अंबेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (एयूडीएसयू) ने ‘सामाजिक बहिष्कार और समावेशी नीति के अध्ययन केंद्र’ में इसी सत्र 2021-22 में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए विवि प्रशासन को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र चाहते हैं कि यूजीसी द्वारा स्थापित उक्त अध्ययन केंद्र में शोध कार्य होना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें