फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने रामलला के सामने किया फिल्म रामसेतु का मुहूर्त, अभिनेत्री जैक्लीन व नुसरत भी रहीं मौजूद

Thu, 18 Mar 2021 04:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
फिल्म राम सेतु के लिए मुहूर्त में अक्षय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता अक्षय कुमार अयोध्या दौरे पर हैं। जहां उन्होंने रामलला के सामने अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु का मुहूर्त किया और उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


इसके बाद वह राम की पैड़ी की ओर चल पड़े। हालांकि, वह राम की पैड़ी पर अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके। उनके आने की खबर पाते ही उनके प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा जिसे देखते हुए अक्षय कुमार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें राम की पैड़ी पर उतरने की अनुमति नहीं दी जिससे उनके प्रशंसकों को निराशा हुई।

इसके बाद अक्षय कुमार अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से मिलने पहुंचे। जहां स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मान किया गया। इस दौरान मिश्र के साहित्यकार पुत्र यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने जैक्लीन व नुसरत को भी सम्मानित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें