फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली कई मांगे पूरी न होने से आक्रोशित कर्मचारी सड़कों पर उतरे, पैदल मार्च किया

Thu, 18 Mar 2021 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कर्मचारी परिषद ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति दूर करने, भत्तों की समानता, फ्रीज डीए बहाली व एरियर का भुगतान, कैशलेश इलाज सहित मुख्य सचिव के साथ हुए समझौतों पर कार्रवाई न होने से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सभी जिलों में उपवास और धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन ने कर्मचारियों को धारा 144 का हवाला देकर गांधी प्रतिमा पर धरना देने से रोक दिया। इसके बाद आक्रोशित कर्मचारी जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कर्मचारी नेता बीएन सिंह की प्रतिमा तक गए और वहाँ धरना व प्रदर्शन किया।

महामंत्री अतुल मिश्र ने बताया कि परिषद के लखनऊ जिला अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव की अध्यक्षता और जिला मंत्री संजय पांडे ने राघवेन्द्र मिश्रा ने एसीपी लखनऊ को ज्ञापन दिया। अतुल मिश्रा ने बताया कि 9 अक्टूबर 2018 के पूर्व अनेक आंदोलनों के माध्यम से शासन व सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया था जिसके फलस्वरूप मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में परिषद की प्रमुख मांगो पर अनेक समझौते किए गये थे, जिसका क्रियान्वयन आज तक लम्बित है।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग परिषद द्वारा लगातार की जा रही है। 19 से 27 फरवरी 2021 तक काला फीता बांधकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया गया लेकिन सरकार द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई जिसके बाद प्रदेश के सभी जनपदों में 17 मार्च तक जनजागरण किया गया लेकिन सरकार द्वारा कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और मजबूरन कर्मचारियों को रोड पर आना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें