फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजम खां विवाद पर पहली बार बोले अखिलेश यादव, कहा- सपा उनके साथ है, जमानत के लिए प्रयास करेंगे

Sun, 24 Apr 2022 09:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने रविवार को सपा नेता आजम खां को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम उनकी जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजम खान को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम ने आजम विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए पहली बार कहा समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ है। हालांकि सीतापुर जेल में सपा प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने पर आजम के इनकार करने पर सफाई देते हुए अखिलेश ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आजम से मिलने के लिए उन्होने किसी को नही भेजा है और न ही उनकी जानकारी में है। उन्होंने कहा कि आजम खान की जमानत के लिए समाजवादी पार्टी प्रयास करेगी।

विज्ञापन


शनिवार को सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव आजम खां से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बयान दिया था कि अखिलेश यादव आजम की जमानत के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। अगर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव प्रदर्शन करते तो जरूर आजम को जमानत मिल जाती पर इसके लिए प्रयास नहीं किए गए। शिवपाल के इस बयान से हड़कंप मच गया। रविवार को सपा नेता रविदास मेहरोत्रा सीतापुर जेल गए थे पर आजम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि आजम खां ने मिलने से इनकार कर दिया।

अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव के परिजनों से मिलने के लिए गए थे। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पर राजनीतिक दबाव है। पुलिसकर्मियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है और उनकी मदद से सरकार कानून व्यवस्था को लेकर अपनी नाकामियां छिपा रही है।
विज्ञापन




अमेठी जिले के थाना मोहनगंज में तैनात दरोगा रश्मि यादव का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे से लटका मिला था। राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज की निवासिनी रश्मि यादव लगभग दो वर्षों तक थाना मोहनगंज में स्थापित महिला चौकी प्रभारी के पद पर तैनात रहीं। अखिलेश यादव ने रविवार को उनके परिजनों से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल कर चुनाव जीते जा रहे हैं। पहले पंचायत चुनाव और फिर यूपी चुनाव में साफ नजर आया कि पुलिसकर्मियों पर भाजपा सरकार को जिताने का दबाव था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें