फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव ने डायल 112 की महिला कर्मियों का किया समर्थन, शेयर किया मांग पत्र

Tue, 07 Nov 2023 02:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डायल 112 की महिला कर्मियों का समर्थन कर उनकी मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का 'नारी वंदन' का सत्य रूप 'नारी बंधन' है।
विज्ञापन
ये है डायल 112 की महिला कर्मियों का मांग पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वेतन बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं डायल 112 की महिला कर्मियों का समर्थन करते हुए उनका मांग पत्र सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि ये ‘डॉयल 100’ के किसी एक ‘संवाद अधिकारी’ का ‘पीड़ा-पत्र’ नहीं है बल्कि हर एक का है। 

ये भी पढ़ें - महिला कर्मियों ने देर रात तक किया प्रदर्शन, यूपी 112 ने बयान जारी कर कहा - वेतन दे दिया गया

ये भी पढ़ें - प्रयागराज में जनवरी में होगा पिछड़ों का महाकुंभ, भाजपा ने यूपी में मिशन-80 के लिए तैयार किया प्लान
विज्ञापन


मुख्यमंत्री  से मिलने से पहले ही, रात भर ठंड में बैठकर अपनी मांग करने वाली बहन-बेटियों को सुबह हिरासत में ले लिया गया। भाजपा का नारी वंदन का सत्य रूप ‘नारी बंधन’है। शर्मनाक, निंदनीय, असहनीय!
विज्ञापन


डायल 112 की महिला कर्मचारी सोमवार रात से प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन वैन में डालकर वहां से हटाने की कोशिश की। महिला कर्मियों की मांग है कि उनका वेतन इन हैंड 18 हजार किया जाए और उन्हें एक साप्ताहिक अवकाश व महीने में दो पेड लीव दी जाए।

उन्होंने कहा कि टेंडर चेंज होने पर हमें बिना नोटिस पीरियड जॉब से निकाल दिया गया है क्योंकि हम लोगों ने इनकी बात नहीं मानी। उनकी मांग है कि हमें पुन: जॉब पर ऑफर लेटर और ज्वाइनिंग लेटर के साथ हमारी शर्तों के अनुकूल हमें हमारी जॉब दी जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें