फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले अखिलेश- हम नंबर 1 थे लेकिन घर के झगड़े ने कहां से कहां पहुंचा दिया

Sun, 23 Oct 2016 01:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपने नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के मौजूदा हालात पर अपनी चिंता भी साझा की। उन्होंने कहा, हम नंबर एक पर चल रहे थे लेकिन लगातार चल रहे विवादों की वजह से पार्टी कहां से कहां पहुंच गई।
विज्ञापन


सीएम आवास पर हुई इस खास मीटिंग में किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल, ‌विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री अहमद हसन,  राजेन्द्र चौधरी, दुर्गाशंकर यादव, शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रियाज अहमद, अरविंद सिंह गोप, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, नरेन्द्र सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

अखिलेश ने पूरे विवाद की वजह पर चर्चा की और इशारे में ये भी कहा क‌ि हम कहां थे और हमें कहां पहुंचा दिया।
विज्ञापन

'इन सबके चलते कार्यकर्ताओं में भ्रम है'

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा क‌ि इन सबके चलते कार्यकर्ताओं में भ्रम है। जानकारी के मुताब‌िक इस बैठक में मौजूद लोगों ने अखिलेश से कहा क‌ि आप अकेले ही चल‌िए।

बता दें क‌ि शुक्रवार को अखिलेश यादव ने 3 नवंबर को होने वाली समाजवादी रथयात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की।

इससे पहले शिवपाल यादव ने भी जिलाध्यक्षों और महासचिवों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सपा की रजत जयंती से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें