फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी पहुंचकर बोले मोदी के मंत्री, अमेठी किसी की जागीर नहीं

Sat, 22 Oct 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
अमेठी में मोदी की सेना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली के फुरसतगंज में केंद्रीय उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के नवनर्मित भवन का शुभारंभ करने पहुंची। उनके साथ केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व केंद्रीय पेट्रोलयिम मंत्री धमेंद्र प्रधान भी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांगेस पर अमेठी का विकास में उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि केवल झूठे आश्वासनों और संदेश यात्राओं को निकालने से क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र के विकास के नाम पर इस पेट्रोलियम संस्थान को अब तक महज 129 करोड़ ही दिए हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अपने दो वर्ष के शासनकाल में इस संस्थान को 302 करोड़ रुपये दे चुकी है। भाजपा विकास के नाम पर दलगत राजनीति नहीं करती। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेठी किसी की जागीर नहीं है। इस क्षेत्र का अब तक कोई भी विकास नहीं हुआ। इसका जिम्मेदार सिर्फ कांग्रेस परिवार ही है। पेट्रोलियम मंत्री ने अमेठी सांसद राहुल गांधी के इस आरोप को सिरे से नकार दिया कि उन्हें इसके उद्घाटन की सूचना नहीं दी गई। 
विज्ञापन

राहुल को साथ लाऊंगा अगली बार

अमेठी को म‌िली सौगात
कहा कि अब मैं जब भी यहां भविष्य में आऊंगा तो यहां एक रात गुजारूंगा और प्रयास करूंगा कि राहुल गांधी को स्वयं अपने साथ लेकर यहां आऊ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की बातें कहकर जनता  को गुमराह करना चाहती है। उसका यह प्रयास कभी सफल नहीं होगा। 

इसके पूर्व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने क्षेत्र में वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और इग्नू केंद्र खोले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे अमेठी के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगी। 

इसके पहले तीनों केंद्रीय मंत्रियों के  फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संस्थान का शुभारंभ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें