फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय रथ यात्रा: यूपी चुनाव के लिए सियासी ताप नापने निकले अखिलेश यादव, जनता की नब्ज टटोलेंगे

Tue, 12 Oct 2021 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी चुनाव को लेकर सियासी रथ यात्रा लेकर निकल पड़े हैं। इस यात्रा के माध्यम से वह प्रदेश में चुनावी माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन
सपा की विजय रथयात्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को प्रदेश का सियासी ताप नापने के लिए विजय रथ यात्रा लेकर निकल चुके हैं। वहीं, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी रथयात्रा शुरू कर दी है। मंगलवार को उन्होंने अपने बेटे और पार्टी के महासचिव आदित्य यादव के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन किया। करीब घंटे भर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन चला।

विज्ञापन


इसके बाद यहां सेवा मंदिर परिसर के बाहर खड़े रथ के पास पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहीं से यात्रा की शुरुआत हुई। वहीं, अखिलेश यादव की विजय यात्रा जाजमऊ से शुरू होकर चार जिलों में घूमते हुए कानपुर देहात में समाप्त होगी। दो दिन में यात्रा करीब 190 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

सपा और प्रसपा रथयात्रा के जरिए भविष्य की सियासत के लिए नया संदेश देंगे। दोनों का मकसद एक है, लेकिन यात्राएं अलग-अलग। इनके जरिए दोनों अपनी ताकत का अहसास कराने के साथ ही जनता की नब्ज टटोलेंगे। दोनों के ही केंद्र में मुलायम सिंह यादव होंगे। यही वजह है कि दोनों खुद को असली समाजवादी साबित करने में जुटे हैं। ऐसे में आलू पट्टी में मंगलवार से सियासी द्वंद्व होता दिख रहा है।
विज्ञापन


समाजवादी आंदोलन के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर प्रदेश में सियासत की नई इबारत लिखी जा रही है। उनके दोनों सियासी अनुयायियों में खुद को असली साबित करने की होड़ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें