फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आडवाणी को भारत रत्न देने पर बोले अखिलेश, बिखरते वोटों को सहेजने के लिए सम्मान दे रही भाजपा

Sat, 03 Feb 2024 03:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर में कहा कि जल्द ही सीट शेयरिंग हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की चिंता नहीं कर रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा से गैसड़ी विधायक रहे डॉ. शिव प्रताप यादव को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पहलवारा पंहुचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा नेता के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। कहा कि एसपी यादव जमीन से जुड़े और जिम्मेदार नेता थे। इंडिया गठबंधन के सवाल पर कहा कि जीत व सीट के फार्मूले पर जल्द टिकट बंटवारा हो जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा के लिए यह वोट बैंक साधने का तरीका है। बिखर रहे वोटों को सहेजने के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है।

ये भी पढ़ें - Triple Murder PHOTOS: गाड़ी रुकते ही उतरा 'गब्बर'... सबसे पहले हंजला को मारी गोली; मुनीर के बाद फरहीन को किया छलनी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक: प्रथम तल का 85 फीसदी काम पूरा, दूसरे तल का काम मार्च में शुरु होगा
विज्ञापन

 

उन्होंने 40 लाख करोड़ के निवेश के दावे को खारिज करते हुए कहा कि एक भी कारखाना बताएं कि कहां लगा है? गोंडा व बलरामपुर में निवेश न होने पर चिंता जताई। कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार की बात करती है लेकिन धरातल पर कहीं कुछ नहीं दिख रहा है। महंगाई और बेरोजगारी की चिंता भाजपा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि भाजपा के सांसद संकट में हैं कि कहीं उनका टिकट तो नहीं कट रहा है। कुछ तो सीट बदलने में लगे हैं। दावा किया कि भाजपा सांसदों का टिकट काटने जा रही है। भाजपा को अपनी चिंता करनी चाहिए।

भू- माफिया पार्टी है भाजपा
सपा मुखिया ने कहा कि पुण्य कार्य में भी जमीन घोटाला हुए है, वह भी गोंडा, बलरामपुर व अयोध्या जैसी जगहों पर तो सोचिये किस पार्टी के शासन में कौन जमीन घोटाला कर रहा है। साफ कहा कि जमीन घोटाला बीजेपी वाले कर रहे हैं, जांच करके देखिए। कहीं भी जमीन कब्जा हो रही है तो भाजपा वाले शामिल हैं। बीजेपी अब भू- माफिया पार्टी बन गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें