फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर संविधान मानने वालों की जीत हुई और नकारने वालों की हार: अखिलेश यादव

Tue, 26 Nov 2019 06:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र की राजनीति के सहारे भाजपा पर तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज संविधान दिवस पर संविधान को मानने वालों की जीत हुई और नकारने वालों की करारी हार।

विज्ञापन


उन्होंने आगे ये भी लिखा कि विशेष सांविधानिक शक्ति के दुरुपयोग के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए किसी और को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, जिनकी ‘भोर की भूल’ ने आज देश को सारे विश्व के सामने शर्मिंदा किया है।
 

बता दें कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को बुधवार शाम 5 बजे बहुमत साबित करने का आदेश दिया। कोर्ट के फैसले के बाद 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके कुछ देर बात ही देवेंद्र फडणवीस ने भी बहुमत साबित न करने की बात कहते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर प्रदेश में राज्यपाल व देश के राष्ट्रपति पर भी उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें