फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में डॉक्टर की हत्या: अखिलेश बोले, जब भाजपा के लोग फंसने लगते हैं तो बुलडोजर की चाबी खो जाती है

Mon, 25 Sep 2023 04:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में डॉक्टर की हत्या पर कहा कि जब किसी घटना में भाजपा के लोग फंसते हैं तो बुलडोजर की चाबी खो जाती है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में एक डॉक्टर की हत्या को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कोई सरकार चल रही है। एक डॉक्टर की हत्या हो जाती है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुलडोजर की स्टीयरिंग भाजपा के हाथ में है। जब भाजपा के लोग फंसने लगते हैं तो बुलडोजर की चाबी खो जाती है।

विज्ञापन


बता दें कि सीएचसी जयसिंहपुर पर तैनात डॉ. घनश्याम त्रिपाठी की शनिवार शाम दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। यही नहीं दुस्साहस दिखाते हुए टेंपो पर लादकर घर भिजवा दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि हत्या जमीन के विवाद में हुई है और इसमें भाजपा के लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, विपक्षी गठबंधन इंडिया सत्ता लोलुपों का समूह, ये कुर्सी के लिए लड़ रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रमेश विधूड़ी प्रकरण: डिप्टी सीएम केशव बोले, मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति कर रहा विपक्ष


राजभर के सवाल पर कहा, उनसे दूरी बनाई जाएगी
अखिलेश यादव ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि घोसी में हुए उपचुनाव में कई भावी मंत्री हार गए हैं। हम भाजपा के करीबी लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे। राजभर से हमारी कोई बात नहीं हो रही है। अब इस मुद्दे को खत्म कर दीजिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें