फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:अखिलेश बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में बन रहा राम मंदिर, अनर्गल बयानबाजी कर रहे भाजपाई

Mon, 27 Dec 2021 07:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई एक झूठ को सौ बार बोलकर सत्य को झुठलाना चाहते हैं। केंद्र व राज्य की सरकारें इसी नीति पर चल रही हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ, अफवाह, नफरत और धोखे की राजनीति से बाज नहीं आ रही है। भाजपा नेता एक झूठ को सौ बार बोलकर सत्य को झुठलाना चाहते हैं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारें इसी षड्यंत्रकारी रीति नीति पर चल रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कहा कि सर्वविदित तथ्य है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से हो रहा है। इसे रोकने का भाजपा सहित किसी के बूते की बात नहीं है। फिर भी भाजपा के बड़े नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

भाजपा सरकार प्रदेश में अपना एक भी विकास कार्य नहीं गिना सकी, इसलिए जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए वह सपा के कामों को ही अपना नाम देती रहती है। एक यूनिट बिजली न उत्पादित करने वाली यह सरकार 24 घंटे आपूर्ति का नाटक कर रही है।
विज्ञापन


गांवों में तो आठ घंटा भी आपूर्ति नहीं है। 2022 में जनता ही भाजपा की कलह और नफरत की राजनीति पर अंकुश लगाएगी। उन्होंने कहा कि कारखाने लगें, ट्रांसमिशन लाइन बने, डिस्ट्रीब्यूशन बेहतर हो, सोलर एनर्जी बढ़े, पानी के इंतजाम हों, नदियां साफ हों और हॉस्पिटल बनें। पढ़ाई-दवाई मुफ्त और सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना हो। यही सपा का विजन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें