फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले - भाजपा भरोसे के लायक नहीं, नोटबंदी जैसे फैसलों से अर्थव्यवस्था तबाह हुई

Wed, 01 May 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इलेक्टोरल बांड की स्कीम लाई, जिसके जरिये देशभर में जमकर भ्रष्टाचार और वसूली की। नोटबंदी, जीएसटी, इलेक्टोरल बांड लाने के फैसलों से जनता को मुश्किल हुई है। भाजपा भरोसे के लायक नहीं है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भरोसे के लायक नहीं है। इस सरकार ने अपने फैसलों से देश की जनता को संकट में डाला है। भाजपा सरकार के नोटबंदी, जीएसटी, इलेक्टोरल बांड लाने के फैसलों से महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

विज्ञापन


नोटबंदी के फैसले से देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई। व्यापार ठप हो गया और रोजगार खत्म हो गया। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा इलेक्टोरल बांड की स्कीम लाई, जिसके जरिये देशभर में जमकर भ्रष्टाचार और वसूली की।

ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के छापे डलवाकर चुनावी चंदा वसूला और लोगों को डराया। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर महंगाई बढ़ाई। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व असत्य बयानबाजी कर जनता को बहकाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश कल इटावा और मैनपुरी में
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक मई को इटावा और मैनपुरी में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे जनसभाओं में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। इसके लिए सपा की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें