फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ... पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक ही हमारे भगवान, अखिलेश यादव ने दिया बयान

Tue, 09 Jan 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि हम '80 हराओ भाजपा भगाओ' के नारे पर काम कर रहे हैं। यूपी में भाजपा के हारते ही भाजपा केंद्र से गायब हो जाएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) ही भाजपा को हराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। पीडीए ही हमारा भगवान है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हमारा नारा है... 80 हराओ भाजपा भगाओ। हम भाजपा को यूपी में सभी 80 सीटों पर हराने पर काम कर रहे हैं। यूपी में हारते ही भाजपा केंद्र से गायब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - आठ माह...16 बैठकों में तय हुआ पूजन का खाका; संघर्ष से निर्माण तक, अब दर्शन का न्योता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा की ज्योति से चुनाव तक जलाएंगे राष्ट्रवाद की लौ, बीजेपी-संघ के लिए यह अहम मुद्दा




उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रही है पर क्या किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है? बेरोजगारों को नौकरी मिल चुकी है क्या? ऐसा नहीं हुआ है। हमारा वादा है कि सपा के सहयोग से केंद्र में सरकार आएगी तो बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने पूछा कि यूपी में निवेश के लिए जो एमओयू हुए थे वो धरातल पर उतरे क्या? हम सबको मिलकर भाजपा को हटाना है। उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या दूर करना भी समाजवादी सरकार की देन है। समाजवादियों को खुशी होगी जब गरीब के बेटे को नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन


बिलकिस बानो मामले पर ये कहा
बिलकिस बानो मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें भाजपा पर भरोसा नहीं है लेकिन न्यायालय पर हम भरोसा करते हैं जितने लोगों पर सरकार ने झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेजा है। हमें भरोसा है सबको न्याय मिलेगा।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि हम जिनको जानते हैं उन्हीं से निमंत्रण लेते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें