फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का BJP पर हमला: आपातकाल से ज्यादा खराब हैं आज के हालात, नफरत फैलाती है भाजपा

Sun, 25 Jun 2023 07:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन दिनों के राजनीतिक हालातों को 1975 में लगे आपातकाल से भी बदतर बताया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में न्याय की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 25 जून 1975 की काली यादें आज भी सिहरन पैदा कर देती हैं। आपातकाल में नागरिक अधिकार छीन लिए गए थे। वहीं, आज के हालात इमरजेंसी से ज्यादा खराब हैं। आज सच बोलने पर कार्रवाई होती है। सरकार से सवाल पूछने पर कार्रवाई होती है। भाजपा सरकार में कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। लोगों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। प्रेस की आजादी खतरे में है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को बचाने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी शुरू से ही प्रतिबद्ध रहे हैं। आपातकाल में जिन लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष किया था, समाजवादी सरकार में उन लोकतंत्र सेनानियों को 15 हजार रुपये की सम्मान राशि, चिकित्सा, परिवहन की सुविधा के अलावा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था की गई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान दिया है, वही हमारे लिए समान आचार संहिता है। भाजपा के लोग नफरत फैलाते हैं।

अखिलेश ने जफरयाब जिलानी को दी श्रद्धांजलि
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुमताज कॉलेज, डालीगंज, लखनऊ के मौलाना अली मियां नदवी हाल में पूर्व अपर महाधिवक्ता मरहूम जफरयाब जिलानी की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने मरहूम जफरयाब जिलानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखिलेश ने कहा कि जफरयाब जिलानी का कद बहुत बड़ा था। सभी के दुख-दर्द में साथ देते थे। इस अवसर पर ऐशबाग ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फरंगी महली, डॉ. यासीन अली उस्मानी, पूर्व न्यायाधीश हैदर अब्बास, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें