फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा, छोटे कारोबारियों की शोषक और बड़े पूजी घरानों की पोषक है भाजपा

Sun, 13 Jun 2021 06:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से परेशान व्यापारी लॉकडाउन में बर्बाद हो गए हैं। फिर भी उन पर तरह तरह की पाबंदियां लगाई जा रही है। 
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छोटे कारोबारियों की शोषक है। वह सिर्फ बड़े पूंजीपति घरानों का ही ख्याल रख रही है। यही वजह है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियां छोटे एवं पटरी कारोबारियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से परेशान व्यापारी लॉकडाउन में बर्बाद हो गए हैं। फिर भी उन पर तरह तरह की पाबंदियां लगाई जा रही है।  पीतल, फर्नीचर कारोबार सहित अन्य कल कारखाने कोरोना कर्फ्यू, ऑक्सीजन की किल्लत और कच्चे माल की अनुपलब्धता में तबाह हो गए हैं। अभी भी 60 प्रतिशत से ज्यादा काम बंद है। कारखानों में काम करने वाले लोग भी बेरोजगार हैं। ऐसे में सरकार राहत देने के बजाय कई तरह की पाबंदियां लगा कर छोटे व्यापारियों एवं मजदूरों को भुखमरी के कगार पर धकेल रही है। अकेले लखनऊ में करीब 1.25 लाख छोटे-बड़े कारोबारियों को 50 दिनों में करीब 12,650 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ठेला पटरी दुकानदारों को 10000 देने का वादा किया था लेकिन यह रुपए भी नहीं मिले। पिछले वर्ष घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से किसी का कोई लाभ नहीं हुआ।  जबकि चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों को सभी सहूलियते देकर उनकी आमदनी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ाई गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी छोटे कारोबारियों एवं मजदूरों को लामबंद कर के भाजपा को सता से बेदखल करेगी। 
विज्ञापन


सयुस के पदाधिकारी घोषित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उतम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें कपिल शर्मा (अलीगढ़), कमलेश प्रताप सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष (गाजीपुर), राजीव यादव (संतकबीरनगर) को प्रदेश सचिव युवजन सभा और परमानंद यादव (आजमगढ़) को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी युवजन सभा नामित किया है।             

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें