फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव : सिर्फ गरीबों के घर गिरा रहा है सीएम का बुलडोजर, आजम पर बोले- साथ खड़े थे, खड़े हैं, खड़े रहेंगे

Mon, 23 Oct 2023 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर तंज किया है। उन्होंने सीधा सीएम योगी पर व्यंग्य किया। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के दावे हवा-हवाई हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। मुख्यमंत्री का बुलडोजर गरीब के घर जाता है, दबंगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर नहीं चलता। फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्षियों को जेल भेजा रहा है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। कानपुर में भाजपा नेताओं की मार से दवा व्यवसाई की आंख को भी नुकसान पहुंचा। भाजपा राज में महिलाओं और बच्चियों के साथ सर्वाधिक अपराध की घटनाएं हुई हैं।

आजम के साथ खड़े हैं, खड़े रहेंगे 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को अलग-अलग जेल में रखे जाने के फैसले पर कहा कि आजम खां के परिवार को जिस तरह प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है, वो बेहद निंदनीय है। परिवार के सदस्यों को अलग-अलग करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तकाजे से किसी भी हाल में जायज नहीं। इंसाफ के लिए उनके संघर्ष में सब साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें