फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का आरोप : भाजपा ने कल्याणकारी नीतियों का बस्ता किया गायब

Wed, 11 Aug 2021 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी है। जनता की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान में उसकी कोई रुचि नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला उत्पीड़न, अपराध से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को याद कर रही है। उत्तर प्रदेश में प्रगति और समृद्धि के लिए सपा शासन में चलाई गईं परियोजनाएं पर भाजपा कुंडली मारे बैठी है। भाजपा ने कल्याणकारी नीतियों का बस्ता ही गायब कर दिया है। उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार है। यही वजह है कि दुखी जनता अब भाजपा की विदाई के लिए कमर कस चुकी है। 2022 में यह बदलाव सौ फीसदी सुनिश्चित है। राज्य की जनता का पक्का भरोसा समाजवादी सरकार पर है जिससे उनके साथ न्याय होता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी है। जनता की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान में उसकी कोई रुचि नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला उत्पीड़न, अपराध से जनता त्रस्त है। इसके बाद भी भाजपा सब दुरूस्त होने का ढिंढोरा पीट रही है। किसानों की आय दोगुना करने का झूठ फैलाने वाली भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी ने आमजन की कमर तोड़ दी। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के कारण जनता बेहाल है। मुख्यमंत्री  सिर्फ  घोषणाएं कर रहे हैं। सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने तक ही सीमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें