फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का दोबारा शिलान्यास करवाकर भाजपा ने पीएम मोदी को दिया धोखा: अखिलेश यादव

Sat, 14 Jul 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं से अच्छा झूठ कोई नहीं बोलता। बातें बनाने और लोगों को गुमराह करने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास सपा सरकार ने किया था। इसका दोबारा शिलान्यास कराकर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री को भी धोखा दिया है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार का अपना कोई काम नहीं है, इसलिए सपा सरकार के कामों का शिलान्यास और उद्घाटन कर उन्हें अपना बता रही है। वे शनिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमसे ज्यादा गर्व और खुशी किसे होगी। हमारी सरकार में जिस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया गया था उसका प्रधानमंत्री से फिर शिलान्यास कराया गया। डबल इंजन की ये सरकार सपा सरकार के कामों के शिलान्यास के शिलान्यास और उद्घाटन के उद्घाटन करा रही है।

विज्ञापन

पढ़ें-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा में छिड़ा 'क्रेडिट वार'
 

ग्रेटर नोएडा में सैमसंग के प्लांट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ जिस मेट्रो में बैठकर आए थे वह भी सपा सरकार में बनी है। हमने सैमसंग ही नहीं अन्य मोबाइल कंपनियों को भी ग्रेटर नोएडा में जमीन दी। अच्छा होता कि भाजपा सरकार ने गोरखपुर व वाराणसी में मेट्रो बनाई होती।

एक्सप्रेस-वे से अयोध्या छूट गई

- फोटो : amar ujala
उन्होंने एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन और सैमसंग के साथ एमओयू की तस्वीरें भी दिखाईं। प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि यह धोखा भारत ही नहीं दुनिया के प्लेटफार्म पर भी दिया जा रहा है। कहीं कहते हैं कि उन्हें 600 करोड़ लोगों ने चुनकर भेजा है। कभी तीन अलग-अलग सदियों के महापुरुषों से सामाजिक ताने-बाने पर बात करा देते हैं। इस एक्सप्रेस-वे से अयोध्या छूट गई। प्रधानमंत्री को नहीं पता कि काशी भी इससे छूट गई है।

समाजवादियों का काम बोल रहा है
अखिलेश ने आरोप लगाया कि पीएम और सीएम एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। पीएम ने मलिहाबाद के आम की तारीफ की तो सीएम ने वहां मंडी बनाने का काम रुकवा दिया। कन्नौज के इत्र की तारीफ की तो परफ्यूम पार्क का कार्य रोक दिया। मैनपुरी और नोएडा में भी मंडी का काम रोक दिया। ये सभी काम सपा सरकार के हैं। कहा, मैं पहले भी कहता था कि हमारा काम बोलता था। अब भी कह रहा हूं कि समाजवादियों का काम बोल रहा है।
विज्ञापन

जनता चाहती है देश को नया पीएम मिले

- फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि जनता चाहती है कि देश को नया प्रधानमंत्री मिले। गोरखपुर, फूलपुर, कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता बता चुकी है कि किधर जाना है। उसे सिर्फ चुनावों की तारीख का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें