ईवीएम की खराबी से मतदान प्रभावित होने और माहौल खराब होने के साथ मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ईवीएम खराबी के कारण हजारों की संख्या में मतदाता मतदान से भी वंचित रहे हैं।
ईवीएम खराबी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव नई ईवीएम से कराने का निर्णय किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि प्रदेश के 1.60 लाख मतदान बूथों के लिए करीब 1.90 लाख नई ईवीएम का प्रस्ताव भेजा है।
उन्होंने बताया कि सितम्बर तक नई ईवीएम मिलने के बाद बीएलओ और मतदाताओं को उनके उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पुरानी ईवीएम मशीनें वापस निर्वाचन आयोग में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। बाराबंकी, लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुरानी ईवीएम वापस जमा होने लगी हैं।