फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुखदेव राजभर का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Sun, 29 Aug 2021 08:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बसपा विधायक सुखदेव राजभर से मुलाकात की और उनकी सेहत का हालचाल जाना।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर से मिलने उनके गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने बीमार चल रहे राजभर का हालचाल लिया। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कमलाकांत राजभर, आर्यन, आरूप आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि पिछले माह राजभर ने पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की थी और अपने बेटे को सपा अध्यक्ष को सौंपते हुए  कहा था कि अब समाजवादी पार्टी ही दलितों, पिछड़ों के हक की लडाई लड़ सकती है।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका दर्शन अन्याय के विरुद्ध खड़े रहने का है। उनके द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक है। श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें