फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samajwadi party: सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अखिलेश ने गठित किया 18 सदस्यीय दल

Sat, 09 Jul 2022 04:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी में सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए एक 18 सदस्यीय दल का गठन किया गया है। पार्टी ने अभी कुछ दिनों पहले ही सभी कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक 18 सदस्यीय दल का गठन किया है। बताया जा रहा है कि सपा 2024 के चुनाव को लेकर गंभीर है। इस मिशन के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सपा ने अभी कुछ ही दिन पहले प्रदेश और जिला की कार्यकारिणी सहित सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया था। जिसके बाद पार्टी के कार्यों को संचालित करने के लिए 18 सदस्यीय दल का गठन किया गया है।
 
कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र, स्वामी प्रसाद मौर्य, संजय लाठर, इंद्रजीत सरोज, राम अचल राजभर, नरेंद्र वर्मा, महबूब अली, दयाराम पाल, किरनपाल कश्यप, अरविंद सिंह गोप, अरविंद कुमार सिंह, शशांक यादव, मिठाई लाल भारती, रामआसरे विश्वकर्मा, राजेश कुशवाहा, प्रो बी पांडेय को शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें