फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की भाजपा पर चुटकी, कुछ लोगों के दूल्हे तक तय नहीं

Fri, 18 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर चुटकी ली। उनसे जब विधानसभा चुनाव पर सर्वे के बारे में पूछा गया तो मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, चुनाव दूसरे प्रदेशों में हो रहे हैं, सर्वे यूपी का हो रहा है। हर तरह की सूचनाएं आती रहनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी समय है। आज पता चल जाए कि कहां कौन सी सड़क बननी है, वहां बनवा देंगे। हमारा वोट ही बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि कई दलों को तो अभी दूल्हा तय करना है। गौरतलब है कि भाजपा ने अभी तक यूपी में अब तक अपना सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व के रूप में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

बाद में नहीं मिलेगा मौका

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अन्य - फोटो : amar ujala
अखिलेश ने कहा कि जो-जो खिलाफ हो, अभी पत्ते खुल जाएं तो अच्छा है। बाद में तो मौका भी नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आईएएस वीक में अफसरों को सम्बोधित करके मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें