फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने समझाया भाजपाई महंगाई का गणित: बोले- 80 पैसे हर रोज बढ़े तो अगले चुनाव तक 275 रुपये में हो जाएगा पेट्रोल

Sat, 02 Apr 2022 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज सकते हुए कहा कि नवंबर दिसंबर में जब कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव होंगे तब तक अगर इसी दर से कीमतें बढ़ती रहीं तो पेट्रोल 275 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपाई महंगाई का गणित समझाया। उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव आने पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो जाते हैं। इसके बाद 80 पैसे की दर से हर रोज बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल नवंबर-दिसंबर में जो विधानसभा चुनाव होंगे तब तक अगर इसी गति से दाम बढ़ते रहे तो 100 रुपये का पेट्रोल 275 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया कि जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूँ ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा। ये है भाजपाई महंगाई का गणित!
विज्ञापन




देश में हर रोज 80 पैसे की दर से पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई की मार बुरी तरह से जनता पर पड़ रही है। यूपी चुनाव के पहले प्रदेश में 12 रुपये पेट्रोल के दाम घटाए गए थे पर चुनाव परिणाम आने और नई सरकार के शपथग्रहण के बाद फिर से हर रोज दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें