फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान व किसान खिलाफ तो दंभी सत्ता के बचे दिन चार : अखिलेश यादव

Fri, 18 Sep 2020 10:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सरकार ने लाठी उठाकर अच्छा नहीं किया। जब जवान भी खिलाफ, किसान भी खिलाफ, तब समझो दंभी सत्ता के दिन अब बचे हैं चार।

विज्ञापन


अखिलेश ने युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिसिया जुल्म को घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि  बेरोजगारी के कारण निराश युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार सरकार की असंवेदनशीलता दर्शाता है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में कई स्थानों समेत प्रदेश भर में प्रदर्शन किए। लखनऊ में गाड़ी में बुरी तरह ठूंसे गए नौजवानों पर निर्ममता से डंडे बरसाते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद विधायक ने राह चलते लोगों की बूट पालिश की

उन्होंने बताया कि कानपुर में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने घंटी, थाली पीटकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। खुद विधायक ने राह चलते लोगों की बूट पालिश की। बिल्हौर, गोंडा, अमेठी, झांसी, मेरठ के अलावा नोएडा में गांधी पार्क में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पकौड़े तल कर विरोध प्रदर्शन जताया।

प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, गाजियाबाद, कुशीनगर, आगरा में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेकारी और सरकारी कुनीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें