फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया 'ठहरा रथ', मुख्यमंत्री योगी की तरफ किया इशारा

Thu, 10 Jun 2021 11:13 AM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए जा रहे फैसलों पर पर कमेंट किया है।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने के बाद से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया। इसे भाजपा की तरफ से सियासी बिगुल फूंकने की तरह देखा जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल पड़ा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर अक्सर कमेंट कर भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं। गुरूवार को उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश का ‘ठहरा रथ’ भला कैसे हो गतिमान... पहिया धँसा है यूपी में पर दिल्ली के हाथ लगाम।



दरअसल, कयास ये लगाए जा रहे हैं कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ये चुनाव अपने दम पर लड़ेगा इसलिए सभी बड़े फैसले हाईकमान तय करेगा। इसी को लेकर अखिलेश ने तंज कसा है।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर माहौल बनने लगा है। इन चुनाव को भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान जनता को हुई मुश्किल और पंचायत चुनाव में आए परिणामों को देखते हुए यूपी चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें