फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने सपाइयों को किया सावधान, नया मुद्दा ला सकते हैं भाजपाई

Thu, 17 Nov 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपाई कोई नया मुद्दा ला सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि वे सपा सरकार के कामों को घर-घर पहुंचाएं।
विज्ञापन


आज तक किसी भी सरकार ने इतने ज्यादा विकास कार्य नहीं कराए हैं। साथ ही कहा कि कालेधन की समस्या सबके साझे प्रयास से ही दूर हो सकती है।

मुख्यमंत्री बुधवार को यहां गोमती रिवर फ्रंट के लोकार्पण के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब काम शुरू हुआ, तब सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल थे। उस समय प्रोजेक्ट को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हुईं, पर मुझे खुशी है कि एक हिस्से में रिवर फ्रंट बनकर तैयार हो गया है।

यह नए और पुराने लखनऊ को जोड़ेगा। यहां खूब पेड़-पौधे लगाए गए हैं। यहां लोगों को मिलने जुलने का स्थान भी मिलेगा।

'नदियों की सफाई के नारे तो दिए पर नहीं किया काम'

भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बहुत सी पार्टियां हैं, जिन्होंने नदियों की सफाई के लिए नारे दिए, मगर इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।

गोमती की सफाई के हमारे प्रयास देश के लिए उदाहरण बनेंगे। इतना बड़ा रिवर फ्रंट भी कहीं नहीं है। इससे जहां पर्यटन बढ़ेगा, वहीं लोगों को काम भी मिलेगा।

सीएम ने कहा कि हर जिले के लिए हमने कोई न कोई बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। 10 मिनट में लोगों तक एंबुलेंस पहुंचा रहे हैं। 19 नवंबर के बाद 15 मिनट के भीतर जरूरतमंदों तक पुलिस भी पहुंचेगी। रोजगार के अवसर भी दिए हैं।

हमें लग रहा था कि बीजेपी वाले हमसे ज्यादा काम करेंगे, लेकिन ढाई साल के शासनकाल में बीजेपी सरकार की पोल खुल गई है। प्रदेश में उन्होंने एक भी काम नहीं कराया। उम्मीद है, चुनाव में जनता काम के आधार पर ही मूल्यांकन करेगी।

केंद्र ने दे दी बड़ी मुसीबत, लाइन में लगे हैं लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने कैंसर इंस्टीट्यूट दिया है, जहां गरीब भी अपना इलाज करा सकेंगे। मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय ही नहीं, सड़क और पुल भी दिए हैं।

दूसरी ओर केंद्र सरकार ने कितनी बड़ी मुसीबत दे दी। लोग अब भी नोट बदलवाने के लिए लाइन में लगे हैं। यूपी में करेंसी बदलने में छह महीने से लेकर एक साल तक लगेंगे। मीडिया के लोग मेरा बयान दूसरी तरह से छाप देते हैं।

कालाधन तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक इसे खत्म करने के लिए हर नागरिक मिलकर काम नहीं करेगा। हमने काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ तकनीक इस्तेमाल की है। समाजवादी पेंशन खाताधारक तक पहुंचाने में कोई गड़बड़ हो ही नहीं सकती।
विज्ञापन

हाथी के पार्क देखने वाला अब बसपा को नहीं देगा वोट

बसपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बनाई, लेकिन जेपी सेंटर का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

जो गोमती रिवर फ्रंट की हरियाली देखेगा और उसके बाद हाथी वाला पार्क देखेगा तो कभी बसपा को वोट नहीं देगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि सीएम ने जो सपने देखे, उन्हें जमीन पर उतारा। इस मौके पर मंत्री राजेंद्र चौधरी, दुर्गा प्रसाद, गायत्री प्रसाद प्रजापति, सुरेंद्र पटेल, अभिषेक मिश्र, विजय बहादुर पाल मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें