मुलायम सिंह ने जब से अखिलेश यादव को 2017 के चुनाव के लिए चेहरा बनाने से इन्कार किया है, तब से ये मुद्दा सुर्खियों में हैं। आज समाजवादी पार्टी की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस में ये घोषणा कर दी गई कि अखिलेश यादव ही 2017 के चुनाव में सीएम पद के लिए सपा का चेहरा होंगे।
ये घोषणा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने की। किरन ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते मैं ये बात कह रहा हूं और इस बात पर पूरी पार्टी सहित नेता जी की भी सहमति है। उन्होंने मुलायम सिंह के बयान के बारे कहा कि उन्होंने प्रक्रिया के तहत वो बात कही थी।
किरनमय नंदा ने कहा कि किसी भी पार्टी के पास अखिलेश जैसा चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि 2012 में भी संसदीय बोर्ड ने अखिलेश का चुनाव किया था। उन्होंने बताया कि मुलायम संदेश यात्रा का तीसरा चरण 10 तारीख को वाराणसी से शुरू होगा।