फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने किया तंज: यूपी के युवा रोजगार के लिए युद्धग्रस्त देश में जाने को मजबूर, इस्रराइल जाने का मामला

Mon, 29 Jan 2024 09:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हमास के हमलों से तबाह इस्राइल ने निर्माण के लिए भारत से 10 हजार कारीगर मांगे हैं। इसमें से बहुत सारे युवा यूपी से जा रहे हैं। इस मामले पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज किया है। 
विज्ञापन
इस्रराइल जाने वाले श्रमिक लखनऊ में मेडिकल कराते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल रही है। हालात ये हो गए हैं कि रोजी-रोटी की तलाश में युवा युद्धग्रस्त देश इस्रराइल जाने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पिछले दस साल में महंगाई कई गुना बढ़ गई है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर, खेती-किसानी के सामान, खाद-बीज, दवाई और पढ़ाई सबकुछ महंगा हो गया है। गांवों में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। जबकि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता से झूठे वादे करती रही है। उन्होंने कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा लोकसभा चुनाव हारेगी।

कोविड योद्धाओं को समायोजित करे सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को कोविड-19 कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। वे कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत प्रदेश में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को एनएचएम में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद अखिलेश ने एक्स के जरिये कहा कि उप्र में कोविड के दौरान जिन कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को जीवनदान दिया, उन कोविड वॉरियर्स की एनएचएम में समायोजन की मांग भाजपा सरकार क्यों अनसुनी कर रही है। सपा भी कोरोना वॉरियर्स की मांग को तत्काल पूरा करने की मांग करती है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. स्वप्निल, शाहिद, अखिलेश, प्रदीप वर्मा और संदीप यादव शामिल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें