मॉल या शोरूम के ट्रायल व चेंजिंग रूम में अगर खुफिया कैमरे पाए गए तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई होगी। इसके आदेश शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए।
उन्होंने ऐसी हरकतों को सभ्य समाज पर कलंक बताते हुए अधिकारियों से इस दिशा में गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह आदेश गोवा में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी द्वारा एक शोरूम के ट्रायल रूम में खुफिया कैमरा पाए जाने पर जताई गई नाराजगी के क्रम में आया है।
सूबे की राजधानी के हजरतगंज स्थित एक प्रतिष्ठित शोरूम के ट्रायल रूम में भी कुछ अरसा पहले ऐसा ही खुफिया कैमरा पकड़ा गया था।