फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, सपा के काम पर अपना ठप्पा लगा रही भाजपा सरकार

Mon, 02 Aug 2021 10:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में प्रदेश में शव जलाने की जगह कम पड़ गई। अस्पतालों में बेड और दवा का संकट रहा। ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा रहा। लाखों श्रमिकों को अपने गांव पहुंचने के लिए साधन नहीं मिला।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व सपा के कामों पर अपना ठप्पा लगा कर भ्रम पैदा करने में माहिर हैं। लोकतंत्र में जनता के मतदान से सरकार बनती है, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री ने बिना चुनाव मैदान में उतरे ही विपक्ष की हार की भविष्यवाणी कर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में प्रदेश में शव जलाने की जगह कम पड़ गई। अस्पतालों में बेड और दवा का संकट रहा। ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचा रहा। लाखों श्रमिकों को अपने गांव पहुंचने के लिए साधन नहीं मिला। लोगों की नौकरियां छिन गईं। इसके बाद भी भाजपा सरकार खुशियां मना रही हैं। भाजपा राज में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की लगातार घटनाएं हो रही हैं। किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। वे आंदोलन की राह पर हैं। देश की अर्थव्यवस्था चंद पूंजीपति घरानों में कैद करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इन कारगुजारियों से जनता वाकिफ  है। आगामी चुनाव में वह खुद सबक सिखाएगी।

मंगलवार को रायबरेली जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रायबरेली जाएगा। यहां ग्राम नंदा पुरवा मजरे ढिडौली निवासी अंकुर चौधरी और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर ग्राम बिछियावादी निवासी धनंजय यादव की हत्या के मामले में जांच करेगी। साथ ही परिवार से मिलकर संवेदना जताएगी। प्रतिनधिमंडल में पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और पूर्व विधायक आशा किशोर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें