फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीके' डाउनलोड कर पायरेसी में फंसे अखिलेश

Sat, 03 Jan 2015 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'पीके' को यूपी में टैक्स फ्री कर हिंदू संगठनों के निशाने पर आए सीएम अखिलेश अब पायरेसी में फंस गए हैं। फिल्मकारों ने उन पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'पीके' को अच्छी फिल्म करार देकर इसे सूबे में टैक्स फ्री कर दिया था। उनका कहना था कि इस फिल्म को हर किसी को देखना चाहिए।

उन्होंने इसके पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने आमिर खान की फिल्म 'पीके' को डाउनलोड करके देखा है। उनके इस बयान के बाद ही उन पर पायरेसी को बढ़ावा देने के आरोप लगने लगे।
विज्ञापन


इसके अलावा फिल्मकार अशोक पंडित ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि अखिलेश ने पाइरेसी का समर्थन किया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

यह था अखिलेश का पूरा बयान

अखिलेश ने कहा था, 'कुछ लोग मुझसे लगातार इस फिल्म को देखने के लिए कह रहे थे, इसलिए मैंने इसे देखने का मन बनाया। मैंने इसे डाउनलोड किया और कल रात ही इसे देख पाया, जिसके बाद मैंने इसे करमुक्त करने का निर्णय लिया, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

अखिलेश ने यह भी कहा कि मेरा यह निर्णय उन लोगों के लिए एक संदेश होगा जो कि इसे हिंदू देवी-देवताओं और साधु-संतों का अपमान करार दे रहे हैं।

वहीं कई सपाइयों ने यह भी कहा था कि सरकार का यह निर्णय साहसिक है। अंधविश्वास को आरएसएस और भाजपा ने बढ़ावा दिया है, उन्होंने इसे सेकुलरिज्म को बढ़ावा देने वाला फैसला भी बताया था।

हालांकि, विवाद बढ़ते देख सीएमओ ने सफाई दी और कहा, यूपी के मुख्यमंत्री ने यूएफओ मूवीज नाम की कंपनी को फिल्में डाउनलोड करके देखने का लाइसेंस दिया है, इसलिए इस तरह का विवाद बेवजह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें