फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 तक पूरा हो जाएगा एक और मेगा प्रोजेक्ट

Fri, 13 Feb 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि ताजगंज परियोजना का निर्माण मार्च 2016 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। निर्धारित अवधि में काम पूरा कराने के लिए नियमित तौर पर समीक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य में वायु सेवा संचालन योजना के तहत लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी के बीच वायु सेवा जल्द शुरू कराने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

वे गुरुवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में पर्यटन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने 22 से 24 फरवरी के बीच लखनऊ में आयोजित होने वाले यूपी ट्रेवल मार्ट-2015 के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने आगरा में पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इंटरनेशनल टूरिस्ट आर्केड का निर्माण जल्द कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ताजमहल और आगरा किले के बीच पर्यटक वाक-वे का विकास कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्वांचल के 35 जिलों में ई-डिलीवरी से दें सुविधाएं

ई-ड्रिस्ट्रिक्ट के तहत आम लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली 26 सेवाएं पूर्वांचल के 35 जिलों में पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी के माध्यम से दी जाएगीं। छह जिलों में इसका पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है। ये बातें मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहीं। वे गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि अगस्त तक प्रदेश के शेष 34 जिलों में भी ई-डिलीवरी के माध्यम से सभी सेवाएं उपलब्ध कराईं जाएं। यूपी जनता को इस प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने में देश में प्रथम स्थान पर है।

बताया कि लोगों को ई-डिलीवरी से उपलब्ध कराई जाने वाली 26 सेवाओं में 90 और विभागीय सेवाओं को जोड़ने का कार्य भी प्रगति पर है। यह सेवाएं भी आगामी वित्तीय वर्ष में संचालित करा दी जाएंगी।

वर्तमान में ये सेवाएं ग्रमीण एवं शहरी क्षेत्रों में वेबसाइट के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराई जा रही है। शीघ्र ही उन्हें मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें