गोविंदनगर में प्रेम में धोखा देने का उलाहना देने आई प्रेमिका को एयरफोर्स जवान ने लात-घूंसों से इतना पीटा कि वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई।
उसका पैर भी टूट गया। बाद में गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया। युवती ने एयरफोर्स जवान के खिलाफ अगवा करके जान से मारने की तहरीर दी है।
नौबस्ता में रहने वाली युवती को सूचना मिली थी कि गुरुवार शाम को उसके प्रेमी एयरफोर्स जवान आशुतोष दीक्षित का गोविंद नगर स्थित अमरेश्वर भवन में तिलक समारोह है।
जिस पर वह युवती आशुतोष के परिजनों को सच्चाई बताने चल पड़ी। युवती का आरोप है इसकी सूचना मिलने पर आशुतोष ने उसे बारादेवी चौराहे पर कार से अगवा कर लिया।
इसके बाद अपने भाई संग बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा जिससे उसके मुंह से खून निकलने के साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
बेरहमी से पिटाई के बाद वह पस्त हो गई लेकिन फिर भी गेस्ट हाउस पहुंची। वहां पता चला कि प्रेमी के पड़ोसी का तिलक था जिसमें आरोपी परिवार सहित मौजूद था।