जल निगम की लापरवाही से लालबाग में धूल और मिट्टी वायु प्रदूूषण बढ़ा रही है। धूल न उड़े, इसके लिए जल निगम ठेकेदार को पानी का छिड़काव कार्य स्थल पर करना होता है, पर उसमें लापरवाही की जा रही है। जल निगम सीवर लाइन बिछाने के लिए लालबाग और कैसरबाग में खोदाई कर रहा है।
प्रेस क्लब के पीछे, कैपर रोड, परिवर्तन चौक के पास चल रहे काम से खूब धूल उड़ रही हैं। वहीं, इस क्षेत्र में कई जगह सड़क नहीं बन पाई है। ऐसे में ट्रैफिक चलने पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। बावजूद इसके जल निगम के ठेेकेदार और इंजीनियर लापरवाही कर रहे हैं।