फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Scheme: नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- यह तुगलकी फरमान, सशस्त्र बलों की दक्षता पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Mon, 27 Jun 2022 10:57 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह किया। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यह भाजपा सरकार का तुगलकी फरमान है। यह नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई समस्या पैदा करने की योजना है। 
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह किया। इसके हर जगह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए गए। पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यह भाजपा सरकार का तुगलकी फरमान है। यह नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई समस्या पैदा करने की योजना है। 

विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा कि इस योजना से हमारे सशस्त्र बलों की गुणवत्ता व दक्षता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि एमएलसी दीपक सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में इंदिरा नगर में एचएएल के सामने सत्याग्रह किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें