यूपी में आज से स्कूलों का समय बदल गया है। शुक्रवार को बदले हुए समय से बच्चे स्कूल पहुंचे। इसके पहले एक और दो अक्तूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश था।
एक अक्तूबर को महानवमी और दो अक्तूबर को विजयदशमी पर अवकाश था।
अभी तक माध्यमिक विद्यालयों में साढ़े सात से डेढ़ की पढ़ाई होती थी। तीन अक्तूबर से यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक हो गया।
इसी तरह परिषदीय विद्यालयों में एक अक्तूबर से पढ़ाई का समय बदल गया। अब विद्यालयों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। अभी तक स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई की जाती थी।